जिले में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जागरूकता का असर दिखने लगा है। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने 75 टीबी मरीजों को गोद लिया है। बताया कि सभी मरीजों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से तैयार पोषण पोटली प्रदान की जाएगी। छह महीने तक विशेष मुहिम चलाया जाएगा। महीने में एक बार एसोसिएशन का एक डीलर जाकर मरीजों से मिलेगा। मरीज का मोबाइल नंबर भी लिया जाएगा, जिससे कि समय-समय पर उनके सेहत की जानकारी मिलती रहे।