फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 694 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए बने 850 मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। 22 अप्रैल तक मतदाता सूची का संशोधन पूरा कर लिया जाएगा और इसी दिन इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और त्रुटियों को ठीक करने का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत के 40, ग्राम प्रधान के 694, बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) के 1007 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1327 पदों पर चुनाव होना है। पुरानी मतदाता सूची के अनुसार जिले में करीब 17.53 लाख मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें संशोधन के बाद आंशिक बदलाव संभव है। चुनाव की तैयारियों के तहत 694 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए 850 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2592 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से 27 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 75 को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा सके। इसके अलावा प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 28 जोनल मजिस्ट्रेट और 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएंगी और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें