फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज वाराणसी में करेंगे रात्रि विश्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। छठवें चरण के प्रचार का शोर थमते ही सातवें चरण के मतदान के लिए काशी राजनीतिक दलों का केंद्र बन गई। शुक्रवार रात से राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक और नेताओं ने काशी का रुख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान वे तैयारियों की समीक्षा और रणनीति तैयार करेंगे। तीन दर्जन से ज्यादा केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने भी यहां डेरा डाल दिया है। उधर, कांग्रेस और गठबंधन के नेता शनिवार से यहां पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

सातवें चरण में काशी सहित पूर्वांचल और बिहार की ज्यादातर सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों का फोकस अंतिम चरण के मतदान पर होगा। सबसे अहम बात है कि देश भर के नेता छह चरणों के मतदान से खाली होकर पूरी ताकत से सातवें चरण के लिए जुटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीसंसदीय सीट होने के कारण भाजपा के साथ ही अन्य दलों के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि 11 मई से देशभर के नेता जुटेंगे। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन, नवसारी सांसद सीआर पाटिल, सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया, सूरत के विधायक हर्ष संघवी, संगीता पाटिल सहित अन्य लोग यहां पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम तय करने में लोग जुटे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री हीरालाल यादव के परिजनों से दूरभाष पर बात की और कुशलक्षेप जानी। उन्होंने लोक गायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामना दी। लोक गायक हीरालाल पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ हैं और निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। पूर्वांचल मीडिया सेंटर के प्रभारी धर्मेेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके पुत्र सत्यनारायण यादव से बातचीत कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें