वाराणसी। लोकसभा चुनाव के पांच चरण बीत जाने के बाद अब बचे दो चरणों में मतदान और प्रत्याशियों की हार जीत की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर कॉलेजों के कैंपस में राजनीतिक चर्चाएं हो रही हैं और छात्र भी प्रत्याशियों की जीत हार के गणित में उलझे हुए हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, बीएचयू परिसर सहित अन्य जगहों पर चुनावी बहस छिड़ी रहती है। हर कोई अपनी पार्टी की जीत के दावे कर रहा है।
सबसे अधिक जोर चर्चा पूर्वांचल के समीकरणों पर हो रही है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बीएचयू परिसर में कला संकाय के सामने चाय की दुकान पर खड़े लोगों में कोई भाजपा को पूर्ण बहुमत की बात कर रहा था तो कोई इस बार सपा-बसपा गठबंधन को पिछले बार से अधिक सीट मिलने का दावा करता रहा। ऐसा नहीं है कि केवल बनारस, बल्कि आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, बलिया सहित अन्य जिलों के समीकरण एक-दूसरे को समझाते रहे।