सारनाथ। क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को सारनाथ पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कुछ घंटे बाद पुलिस ने छोड़ दिया। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा रही कि पुलिस ने पैसा लेकर उसे छोड़ दिया।
सारनाथ क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही के कारण कई गेस्ट हाउस और होटल हैं। इनमें से कई ऐसे भी हैं जहां बगैर आईडी प्रूफ लिए ही कमरा उपलब्ध कराया जाता है। बताया जाता है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सारनाथ ने पुलिस टीम के साथ एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर प्रबंधक के प्रतिनिधि को हिरासत में लिया। छापेमारी के दौरान गेस्ट हाउस में मौजूद अन्य लोग भाग निकले। हिरासत में लिए गए व्यक्ति को तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रकरण के बारे में सारनाथ थानाध्यक्ष से पूछताछ की जाएगी। यदि पुलिस से कोई चूक हुई होगी तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।