फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआर से पहले किया काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए अब डीपीआर फाइनल किया जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिक्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कंसलटेंट कंपनी ने गेट से लेकर प्रवेश द्वार और निर्माण तक की जानकारी दी।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम का डीपीआर अब अंतिम चरण में है। इसको फाइनल करने से पहले कंसलटेंट कंपनी ने अपने नक्शे को मंदिर प्रशासन के समक्ष रखा और निर्माण पर चर्चा की। कंसलटेंट कंपनी ने बताया कि मंदिर के ठीक सामने ही प्रवेशद्वार रहेगा। जबकि एक प्रवेशद्वार बड़े नंदी के ठीक बगल में होगा। इस पर मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने कहा कि परिसर में पुराने पेड़ों को काटा न जाए। इसके साथ ही निर्माण के दौरान कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए कि मंदिर आने वाले दैनिक श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी न हो। निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल सिंह ने बताया कि मिट्टी जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही विश्वनाथ धाम की नींव तैयार की जाएगी। टीम ने मंदिर में गर्भ गृह से लेकर उसके किनारे बने निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंदिर के सीईओ ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कराना हैै। इसके लिए ही डीपीआर को फाइनल किया जा रहा है। इसलिए विशेषज्ञों की टीम के साथ हर एक निर्माण को लेकर उसका स्थलीय निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें