फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार चलेगा मलेरिया से बचाव का विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व मलेरिया दिवस पर गुरुवार को जिले में घर-घर अभियान चलाकर लोगों को इस बीमारी के कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर रैली, संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने मलेरिया से बचाव और इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान हर रविवार को मलेरिया से बचाव का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मलेरिया दिवस पर जिले के स्कूलाें, स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने मलेरिया पूरे विश्व के लिए एक संकट बना है और इससे बचने का कोई दूसरा इलाज नहीं है। स्वच्छता और सावधानी से ही मलेरिया से दूर रहा जा सकता है।
नोडल अधिकारी डॉ. एस एस कनौजिया ने गोष्ठी में उपस्थित लोगों को बताया कि मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु से होती है और मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। लोगों को चाहिए कि आसपास सफाई रखें, जलभराव न होने दें। ज्यादा दिन तक एक ही स्थान पर पानी इकट्ठा रहने के कारण मच्छर पनपते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद्र पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में हर रविवार को आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता के द्वारा घर-घर ‘हर रविवार मच्छर पर वार’ स्लोगन का प्रचार-प्रसार कर जनमानस को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें