वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार देवरिया के एकौना थाना के नगवाखास निवासी धर्मेंद्र को मंगलवार को फूलपुर पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
धर्मेंद्र सोमवार को बैंकाक से आए विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। इमिग्रेशन जांच में उसका पासपोर्ट फर्जी मिला था। पूछताछ में सामने आया कि धर्मेंद्र का ओरिजिनल पासपोर्ट थाईलैंड सरकार द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। इसके बाद धर्मेंद्र ने देवरिया के रुद्रपुर निवासी कपिल शर्मा की मदद से फर्जी दस्तावेजों के सहारे परमेंद्र कुमार के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पूछताछ के बाद धर्मेंद्र को फूलपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।