फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही संसदीय सीट: घोषित नहीं हुए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 17वीं लोकसभा के लिए नामांकन शुरू होने में चार दिन शेष रहने के बावजूद भदोही संसदीय सीट के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद लोगों में सांसद चुनने को लेकर जिस तरह का उत्साह था, उसमें सियासी संशय और योद्धाओं को मैदान में उतारने में देरी के कारण उदासीनता बढ़ने लगी है।
भदोही लोकसभा सीट के लिए मतदान 12 मई को होना है। 16 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन अब तक सपा-बसपा गठबंधन, भाजपा और कांग्रेस समेत किसी भी दल ने अधिकृत तौर पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ज्यादा असमंजस भाजपा प्रत्याशी को लेकर है। अंदरखाने की खबरों पर गौर करें तो भाजपा हाईकमान यह सीट निषाद पार्टी को देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इससे इत्तेफाक नहीं रखते। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि टिकट किसको देना है, यह फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 को बनारस आने वाले हैं। संभावना है कि इसी दौरान उम्मीदवार की घोषणा हो जाए।
विज्ञापन

दूसरी ओर अन्य दल दूसरे दल के प्रत्याशी के इंतजार में हैं ताकि उसी हिसाब से जातिगत रणनीति तैयार कर प्रत्याशी उतारा जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि संभवत: भाजपा प्रत्याशी के मैदान में आने का इंतजार हो रहा है। जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा हो सकती है। सपा-बसपा गठबंधन ने भी अधिकृत तौर पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। बसपा लोकसभा प्रभारी का दायित्व रंगनाथ मिश्र को दिए जाने के कारण उन्हें गठबंधन का प्रत्याशी माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें