फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने वसूले 86.23 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कर की वसूली के लिए निगम के अधिकारी और टैक्स इंस्पेक्टर देर रात तक भागदौड़ करते रहे। देर रात तक की गई वसूली में 86 लाख 23 हजार रुपये वसूले गए। वरुणापार जोन में सर्वाधिक वसूली 23 लाख की गई। इसके अलावा दशाश्वमेध जोन में 19 लाख, भेलूपुर में 20 लाख, आदमपुर में 13 लाख जबकि कोतवाली में सर्वाधिक कम 11 लाख गृहकर वसूली हुई।
विज्ञापन

नगर निगम के कम्प्यूटर कोआर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गृहकर देने में हीलाहवाली करने पर संयुक्त नगर आयुक्त गौरव सोंगरवाल के निर्देश पर आदमपुर जोन के जैतपुरा स्थित अन्नपूर्णा होटल पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। वहीं मुंशीघाट स्थित एक गेस्ट हाउस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी गृहकर वसूली के सभी सेंटर खुले रहेंगे। देर रात तक कार्यालय खोलने के निर्देश नगर आयुक्त की ओर से दिये गये हैं। वित्तीय वर्ष 2018.19 की समाप्ति होनी वाली है। ऐसे में ज्यादा वसूली पर ही विभागों को अगले वित्तीय वर्ष के लिए ग्रांट मिलता है। ग्रांट लेने के लिए सभी विभागों ने अपने-अपने स्तर से वसूली का प्रयास तेज कर दिया है। वसूली का सर्वाधिक प्रेशर इन दिनों नगर निगम पर है। गृहकर वसूली के ग्राफ को बढ़ाने के लिए शनिवार को पूरे दिन टैक्स इंस्पेक्टरों ने भागदौड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें