फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 लाख 29 हजार 203 मतदाता करेंगे तीन लोकसभा क्षेत्रों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही वाराणसी प्रशासन भी मतदान की तैयारियों में जुट गया है। वाराणसी जिले में तीन लोकसभा क्षेत्रों के 28 लाख 29 हजार 203 मतदाता सातवें चरण में 19 मई को मतदान करेंगे। इसमें वाराणसी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाएं, चंदौली की दो और मछलीशहर लोकसभा की एक विधानसभा शामिल है।
विज्ञापन

वाराणसी लोेकसभा सीट के लिए 17 लाख 96 हजार 930 मतदाता मतदान करेंगे। चंदौली लोकसभा की दोनों विधानसभा के छह लाख 94 हजार 723 और मछली शहर लोकसभा के तीन लाख 47 हजार 550 मतदाता हैं। वाराणसी में 11 मजरे ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां मतदाताओं को मतदान से रोके जाने की आशंका है। रविवार शाम से आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद उसके अनुपालन की कार्यवाही शुरू कर दी गई।
चुनाव आयोग की घोषणा के बाद रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने राइफल क्लब में प्रेसवार्ता कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। वाराणसी में 81 हजार 596 नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं, जबकि 52 हजार 783 मृतक, डुप्लीकेट सहित अन्य लोगों को सूची से हटाया गया है। 13 हजार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए यातायात सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिले में 2920 मतदान केंद्र और 1136 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें 1862 मतदान केंद्र ग्रामीण और 1058 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। 142 मतदान केंद्र और 407 मतदेय स्थल को क्रिटिकल माना गया है। जिले भर में सभी मतदेय स्थलों पर ईवीएम में वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा। सर्वे में 39 लोग ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें मतदान के लिए प्रभावित किया जा सकता है और 21 लोग प्रभावित कर सकते हैं। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट का एफएलसी कराया जा चुका है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए शहरी क्षेत्र में 90 टीमें सक्रिय हैं और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में एक टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष निगाह
सोशल मीडिया पर निगाह रखने के लिए गूगल और फेसबुक से अनुबंध किया गया है। यह सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज, वीडियो और फोटो की सूचना देंगे। आम आदमी को आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना देने के लिए सी विजिल ऐप लांच किया गया है। मीडिया सर्टिफिकेशन मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर लिया गया है।
वोटर स्लिप नहीं होगा मतदाता पहचान पत्र
चुनाव आयोग ने वोटर स्लिप को मतदाता पहचान पत्र नहीं माना है। मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड, सरकारी पहचान पत्र, बैंक पासबुक, पैनकार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों का प्रयोग किया जा सकेगा।
टीमें गठित, क्षेत्र में हुई सक्रिय
11 मार्च से आठ फ्लाइंग स्क्वाड, 24 स्टेटिक सर्विलांस, 72 वीडियो रिकार्डिंग टीम सक्रिय हो जाएगी। आठ हजार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद कर 11 हजार असलहा धारकों से उसे जमा कराने का नोटिस भेजा गया है। अवैध हथियार और शराब बंदी पर नजर के लिए 50 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, इसमें 22 प्वाइंट जिले की सीमा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें