फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने मरीजों से जानी जन औषधि की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को जन औषधि केंद्रों का लाभ मिल रहा है कि नहीं। इसकी हकीकत जानने के लिए गुरुवार को जन औषधि दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत की। हालांकि इसमें बनारस से कोई लाभार्थी नहीं था लेकिन यहां मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, रामनगर अस्पताल में इसका सजीव प्रसारण कराया गया।
विज्ञापन

मरीजों को बाजार से सस्ते दाम पर दवाईयां मिल सके, इसके लिए अस्पतालों में जन औषधि केंद्र खोलवाया गया है। यहां कहने को तो 650 दवाइयां होनी चाहिए लेकिन जिले के अस्पतालों में चल रहे केंद्रों पर कहीं 150 तो कहीं 200 ही दवाइयां हैं। इसमें भी चिकित्सक मरीजों को जो दवाइयां लिखते हैं, वह भी सभी केंद्र पर नहीं मिल पाती है। इन सभी समस्याओं के बीच पीएम मोदी ने दोपहर एक बजे लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान कराने के आश्वासन के साथ ही लोगों को इसका लाभ उठाने की अपील की। दीनदयाल अस्पताल में विधायक रविंद्र जायसवाल और मंडलीय अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह की मौजूदगी में प्रसारण कराया गया। बातचीत में ओपीडी हाल में मौजूद मरीजों ने भी सभी दवाइयां न मिलने की समस्या बताई। कहा कि अगर चिकित्सक की ओर से लिखी दवाइयां मिल जाएं तो बाहर से खरीदना नहीं पड़ेगा। रामनगर अस्पताल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने जन औषधि केंद्र के नये भवन का उदघाटन किया। पिंडरा में मछलीशहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने लोगों से जन औषधि केंद्र का लाभ उठाने की अपील की। इसके पूर्व सिंधोरा स्थित जन औषधि केंद्र पर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विनय सिंह, रतन सिंह, अजित सिंह, राधेश्याम, छेदी पाल आदि मौजूद रहे। उधर लोहता में आयोजित कार्यक्रम में तरनि फाउंडेशन फार लाइफ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दस पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें