फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गुर्गों के साथ लुटेरा गिरोह का सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्व सुंदरी पुल के नीचे बुधवार की सुबह लंका पुलिस ने अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह के सरगना और उसके चार गुर्गों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से देसी रिवाल्वर, चार तमंचा, छह कारतूस, चोरी की सात बाइक और चांदी के जेवरात बरामद किए गए। बदमाशों की शिनाख्त चोलापुर थाने के हिस्ट्रीशीटर और टॉप टेन बदमाश बलुआ तिवरान के अंकित तिवारी उर्फ पम्मी, लंका के मदरवा के अजय साहनी व मियानू साहनी और बिहार के बेगूसराय के भोला मौर्या व कैमूर के शक्ति सिंह के तौर पर हुई है। पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई को बुधवार को डीजीपी ओपी सिंह ने प्रदेश भर की पुलिस की कार्रवाई में दूसरा स्थान दिया।
विज्ञापन

सीओ कैंट एएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी को सूचना मिली थी कि चंदौली के एक बीयर शॉप मालिक को लूटने के लिए बदमाश अंकित तिवारी अपने चार गुर्गों के साथ बाइक से जा रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर लंका ने नगवा चौकी इंचार्ज घनश्याम शुक्ला, संकटमोचन चौकी इंचार्ज ईश्वर दयाल दुबे, विनायक त्रिपाठी और मुकेश चौहान के साथ विश्व सुंदरी पुल के नीचे घेरेबंदी की। बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया तो दो ने फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई में सभी पकड़े गए।
अंकित ने बताया कि टेंगरा मोड़ के समीप सभी किराए पर कमरा लेकर रहते थे। सभी हाईवे पर बाइक व चेन छीनने के साथ ही आभूषण कारोबारियों से लूटपाट करते थे। रोहनिया में हाल ही में हुई जेवरात की लूट के साथ पांचों ने बिहार के रोहतास में ऐसी कई वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद की गई सातों बाइक लंका, भेलूपुर और कैंट थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें