फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा मंदिर क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माघ पूर्णिमा पर प्रयाग में स्नान करने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ काशी पहुंची और स्नान करने के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को करीब पांच घंटे बाद बाबा के दर्शन हो पाए। मंदिर प्रशासन के अनुसार करीब तीन लाख लोगों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को माघ पूर्णिमा थी। ऐसे में प्रयाग में स्नान करने के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंचे। उसके बाद श्रद्धालु काशी की ओर चल पड़े। सबसे अधिक परेशानी लोगों को मंदिर में दर्शन पूजन में हुई। लोगों को चार से पांच घंटे तक लंबी कतार में लगने के बाद भगवान शिव की झलक देखने को मिली। मंदिर की भीड़ को देखते हुए सभी प्रवेश द्वार पर बल्लियां लगाकर लाइन लगवाया गया था। वहीं नीलकंठ द्वार से विशेष दर्शन की लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं के भीड़ के चलते अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
मंदिर के अलावा गोदौलिया चौराहा, गिरजाघर चौराहा, बांस फाटक, चौक, मैदागिन, नई सड़क, लक्सा सहित आस पास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, मान महल घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, अस्सी घाट, भैंसासुर घाट, केदार घाट पर रही। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें