फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझा शहर, लाचार रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रयागराज से गंगा स्नान और काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आए श्रद्धालुओं के हुजूम के कारण सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इस दौरान नदेसर क्षेत्र में निकाली गई साईं शोभा यात्रा के कारण अंधरापुल से नदेसर तक की यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई और वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम के कारण स्कूली वाहनों में सवार बच्चों और एंबुलेंस सवार मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का सोमवार की भोर से ही शहर आना शुरू हो गया था। इसके चलते दशाश्वमेध घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से ही यातायात का दबाव बढ़ गया था। अंधरापुल और नदेसर के अलावा रथयात्रा से गुरुबाग होते हुए लक्सा तक, सिगरा, फातमान, मलदहिया, लहुराबीर, चेतगंज, बेनिया, नई सड़क, गिरजाघर से गोदौलिया के बीच, गोदौलिया से चौक होते हुए मैदागिन तक, सोनारपुरा और कबीरचौरा क्षेत्र तक यातायात का भारी दबाव रहा। यातायात पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि शहर के प्रमुख 18 प्वाइंट पर सिपाही तैनात किए गए हैं लेकिन इस कवायद का कोई खास असर नहीं दिखा और वाहनों की कतार लगी रही।
कछवारोड । नेशनल हाईवे स्थित कछवारोड बाजार में रात 12 बजे से सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा। उधर, कपसेठी मार्ग पर भी वाहनों की कतार लगी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हाईवे पर कछवा रोड से गुड़िया बॉर्डर तक लगभग 5 किलोमीटर और कछवा रोड से कपसेठी बाजार तक लगभग 10 किलोमीटर में वाहन फंसे रहे। रात करीब 12 बजे से सुबह 10 बजे तक पूरा क्षेत्र जाम की चपेट में रहा। इस दौरान एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंसीं रहीं। व्यापारियों का कहना है कि कछवा रोड बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं हो पा रही है। इससे जाम लग रहा है। यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें