फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टूरिस्ट गाइड के निशाने पर पहले भी रहे हैं विदेशी सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी सैलानी हमेशा से फर्जी टूरिस्ट गाइडों के निशाने पर रहे हैं। फर्जी टूरिस्ट गाइडों द्वारा कभी लूटपाट तो कभी छेड़खानी किए जाने की वजह से काशी कई बार शर्मसार हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई लेकिन वारदातों में कमी नहीं आई।
विज्ञापन

दिसंबर 2017 में जापान से आए इंजीनियर अकीहीरो से फर्जी टूरिस्ट गाइड की गंगा घाट पर मुलाकात हुई थी। दोस्ती करने के बाद फर्जी गाइड ने जापान के इंजीनियर को शहर भ्रमण कराया। इसके बाद जापानी पर्यटक के कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे लूट लिया था। इसके बाद दिसंबर 2017 में ही भदैनी में रहने वाली अर्जेंटीना निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट की घटना सामने आई। इससे चंद दिनों पहले ही मिर्जापुर जिले के लखनियादरी में फ्रांसीसी युवतियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। इससे पहले जून, 2017 में रोहनिया के एक गेस्ट हाउस में फ्रांस की बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें