फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: भासपा को मिटाने का दम किसी में नहीं-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा के लोग भासपा को मिटाने का सपना देख रहे हैं। शायद उन्हें नहीं पता है कि हम पार्टी में कार्यकर्ता नहीं बल्कि परिवार के सदस्य बनाते हैं। भाजपा अपने वादे से मुकर गई। चुनाव के समय फिर मंदिर याद आ गया। हम किसी भी हालत में पिछड़ों का अपमान नहीं सहेंगे। उन्होंने ये बातें क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर में जखनिया क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुभासपा ने भाजपा से समझौता करते हुए पिछड़ों एवं दलितों के मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया लेकिन सरकार में आने के बाद वह वादे से मुकर गई। अगर सरकार पिछड़ों, दलितों के आरक्षण में बढ़ोतरी नहीं करती है तो 2019 में खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। भाजपा के मंच से हमें सौदागर कहा जा रहा है। अगर कोई माई का लाल साबित कर देगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। कहा कि शिक्षा में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा देश से गई। पांच सौ करोड़ रुपये कुंभ में खर्च कर प्रदेश सरकार गरीबों के साथ धोखा कर रही है। नौजवानों को जब नौकरी एवं रोजगार मिलेगा, किसान को उसकी फसल के लागत का उचित मूल्य मिलेगा तब कहीं देश का कल्याण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें