फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिदूत बने बच्चों ने पेश की वसुधैव कुटुंबकम् की तस्वीर

Thu, 17 Jan 2019 02:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
परंपरा, पहनावा और जीवनशैली भले ही अलग हो, हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ में विश्वास करती है। बुधवार को अमर उजाला अपराजिता की अतिथि देवो भव: रैली में शामिल बच्चों ने इसी संस्कार को और दृढ़ता दी।
विज्ञापन


अलग-अलग देशों के पहनावे और वहां के ध्वज लिए बच्चों का कारवां क्वींस इंटर कालेज से सिगरा स्टेडियम की ओर बढ़ा तो लगा पूरी दुनिया काशी में समाहित हो गई है। कोई संयुक्त अरब अमीरात का शेख बना तो कोई अमेरिका का स्टाइलिश जेंटलमैन। बच्चों ने जर्मनी, इंग्लैंड, थाईलैंड, रोमानिया, मिस्र और केन्या तक की संस्कृति को पहनावे और वेशभूषा के जरिये प्रदर्शित किया।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया के अलग-अलग देशों से मेहमान आ रहे हैं और अमर उजाला की ओर से निकली रैली इस आयोजन की एक सुनहरी कड़ी बन गई। रैली में विश्व की सांस्कृतिक विविधता का अनूठा रूप देखने को मिला। स्कूलों के बच्चों ने अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व किया और वहां की संस्कृति दर्शाने वाले परिधान पहनकर रैली का हिस्सा बने।
विज्ञापन


आर्य महिला इंटर कालेज की छात्राएं सूरीनाम के अलौकिक पहनावे में थीं तो उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बच्चे अमेरिकी रंग में नजर आए। सनबीम वरुणा के बच्चों ने थाइलैंड से लोगों को परिचित कराया तो संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने कनेडियन रूप धरा। मुकुलारण्यम इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने मिस्र की संस्कृति से रूबरू कराया। इसी तरह कोरिया, जापान, आस्ट्रेलिया समेत कई देशों के झंडे लिए बच्चों का काफिला जब रैली का हिस्सा बना तो लोग मुग्ध हो गए। राष्ट्रीय ध्वज लिए बच्चों के साथ अलग अलग देशों के ध्वज लहराए और भारत माता का जयकारा लगा तो अतिथियों के प्रति मन में देवत्व का भाव और उनकी आवभगत का संकल्प और सबल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें