फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कमी को किया जाए दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एनआरआई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल पर फाइनल टचिंग में हर छोटी से छोटी कमी को चिह्नित कर दूर करने का निर्देश दिया। इससे पहले उन्होंने टेंट सिटी, हस्तकला संकुल और स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों से कहा कि एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक मेहमानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

टेंट सिटी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई टेंट में जाकर सुविधाओं का निरीक्षण किया। सीवर, पानी सहित अन्य कनेक्शन की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में तैयार किए जा रहे टेंट का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों के रुकने के लिए तैयार किए गए स्थलों का भी निरीक्षण किया। सर्किट हाउस में राज्यमंत्री को आडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण दिखाया गया। इसमें यूपी और बनारस पवेलियन में स्थानीयता का ध्यान रखने का सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोजन में छह दिन शेष है। अब कार्यदायी एजेंसियों से हस्तांतरण का काम पूरा करा लिया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। तीन टीमें आयोजन स्थल की कमियों को चिह्नित कर रही हैं।
मायावती पर किया कटाक्ष
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में एनआरआई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि मायावती महान आत्मा है, वह किस तरह की है और उनकी सोच कैसी है, यह सभी लोग और पूरा देश जानता है। मुझे उनको बधाई देने की आवश्यकता नहीं, उनके लोग उन्हें बधाई दे रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें