फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंकम टैक्स असेसमेंट ही होगा आनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयकर विभाग अब सारे इंकम टैक्स असेसमेंट आनलाइन ही करेगा। इससे अब आयकर दाताओं को यह पता नहीं लग पाएगा कि उनका केस किस अधिकारी के पास है क्योंकि अब कोडिंग सिस्टम द्वारा अधिकारियों का चयन होगा। करदाता जिस शहर के होंगे उस शहर का अधिकारी नहीं होगा। उक्त बातें सीए जय प्रध्वानी ने सोमवार को दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया द्वारा वाराणसी ब्रांच आफ सीआईआरसी आफ आईसीएआई में आयोजित आयकर निर्धारण एवं अपील विषयक सेमीनार में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब करदाताओं को आयकर विभाग जाने की जरूरत नहीं होगी। सारे कागजात इंटरनेट द्वारा ही आयकर विभाग को भेजने होंगे। विभाग के इस कदम से पारदर्शिता आएगी तथा असेसमेंट आर्डर की गुणवत्ता बढ़ेगी। इससे अपील के केस कम हो जाएंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। अध्यक्षता वाराणसी शाखा के सीए मो. शकील अंसारी तथा संचालन सीए कौशल कुमार पांडेय ने किया। इसके पहले वाराणसी ब्रांच आफ सीआईआरसी आफ आईसीएआई के अध्यक्ष सीए शिशिर उपाध्याय ने स्वागत भाषण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अंत में शाखा उपाध्यक्ष सीए रवि कुमार सिंह ने आभार जताया। इस दौरान सीए रियाज अहमद, सीए शुभम जालान, कंचन कुमार कुशवाहा, गुरु दयाल गुप्ता, प्रकाश तोलानी, बृजेश केशरी, विनोद कुमार करवार, नमन कपूर, जयदीप जायसवाल, कैलाश नाथ यादव, अनुराग सिंह, परख सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें