फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक के प्रयोग से बढ़ी ज्यादा मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एसपी ट्रैफिक के नये-नये प्रयोग से व्यापारी और जनता परेशान हो रही है। इसे लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मुखर हुआ। 12 सूत्रीय पत्रक अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन को सौंपा। जिनसे उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

इसके पहले व्यापारियों ने रथयात्रा स्थित एक होटल में बैठक कर एसपी ट्रैफिक के स्थानांतरण की मांग की। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि एसपी ट्रैफिक ने शहर में डिवाइडरों का जाल बिछवा दिया है। कट बंद कर दिया गया। इससे जाम की समस्या और बढ़ गई है। बीएचयू में आटो रिक्शा के संचालन रोके जाने का विरोध जताते हुए कहा कि एसपी ट्रैफिक ने बनारस को प्रयोग का अड्डा बना दिया है। महामंत्री राम भरत ओझा ने व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की। युवा प्रकोष्ठ के रवि जायसवाल और विश्वेश्वरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फ्लाईओवर के बगल की सर्विस लेन को तत्काल चालू करने और शहर में बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर गिरीश गुप्ता, विनोद जायसवाल, शेषपाल गर्ग, रमेश केशरी, राजेश यादव, विश्वनाथ सोनी, सुनील गुप्ता, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें