फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एयरपोर्ट अथॉरिटी इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को भी लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भूख हड़ताल पर बैठे और हवाईअड्डों के निजीकरण का विरोध किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी इंप्लाइज यूनियन के स्थानीय शाखा सचिव सुभाष तिवारी ने कहा कि भूख हड़ताल 12 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गईं तो 28 दिसंबर को कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निजी कंपनियों को दिए जाने से यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं महंगी हो जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल में शाखा सचिव सुभाष तिवारी के नेतृत्व में हुई। इस मौके पर पीके मिश्रा, शंभूनाथ, शिवानाथ, समरजीत, प्रताप सिंह, श्याम पाल, सतीश शुक्ला, शिव शंकर, ओपी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें