फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा बोले- फर्जीवाड़े पर अंकुश के लिए जारी किए जा रहे क्यूआर कोड युक्त पास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस और पीएसी के जवानों को नियमित प्रशिक्षण देकर ऐसे दक्ष किया जाएगा कि श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। उन्हें बताया जाएगा कि श्रद्धालुओं से कैसे बातचीत करनी है, उनसे कैसे पेश आना है और उनकी शिकायतों का कैसे समाधान करना है। यह बातें एडीजी सुरक्षा विजय कुमार ने बुधवार दोपहर कमिश्नरी सभागार में पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन

एडीजी सुरक्षा काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए हाई पॉवर कमेटी की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि मंदिर के रेड जोन में फर्जी पास धारकों की शिकायत को देखते हुए सभी पुराने पास निरस्त किए जा रहे हैं। नए क्यूआर कोड वाले फोटोयुक्त पास जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए क्यूआर कोड रीडर मशीन लगेंगी। इससे फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य तक रेड जोन और येलो जोन के खुले स्थान में पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील और खुले स्थानों को कटीले तार से घेर कर रखा जाएगा। इससे पहले एडीजी सुरक्षा ने मंदिर परिक्षेत्र का 45 मिनट तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सब कुछ सही मिला। एडीजी सुरक्षा के साथ बैठक में एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी सहित पुलिस, प्रशासन, पीएसी और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें