फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से पांच हजार रामभक्त 25 को अयोध्या पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की तैयारी बैठक शुक्रवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित हिंदू भवन में हुई। इसमें तय हुआ कि काशी से पांच हजार रामभक्त अयोध्या पहुंचेंगे। विहिप के क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख दिवाकर ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हिंदू समाज के लिए आस्था का विषय है।
विज्ञापन

हिंदू समाज ने बड़े आस्था और विश्वास के साथ जिनको इस देश की सत्ता सौंपी है उनकी प्राथमिकता में हिंदू समाज की प्राथमिकता हो। इसके लिए पूज्य संतों के मार्ग निर्देशन में यह तय हुआ है कि 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। वहां के भक्तमाल की बगिया पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग जहां श्री राम जन्म भूमि शिला की गढ़ने का काम चल रहा है उसके पीछे धर्मसभा होगी। पूरे प्रखंड सह योजनाएं तैयार की गई। सभी प्रखंडों के यात्रा प्रमुख निश्चित किए गए हैं। एक-एक प्रखंड में 10 वर्षों के निर्माण की योजना बनी। इस तरह से काशी महानगर में विहिप के नेतृत्व में 5000 की संख्या में रामभक्त अयोध्या में भेजने का निर्णय लिया है। इसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। इस मौके पर अनुराग त्रिवेदी, अर्जुन कुमार मौर्य, राजन तिवारी, निखिल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश सिंह, राजन गुप्ता, शिवम चौहान, अजय सिंह, योगेश, गौरव प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें