फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रहीं करिश्मा कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में रोजाना जाम से शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है। दिन में एक किलोमीटर का फासला तय करने में एक घंटे से ज्यादा समय लग जा रहा है। शनिवार को शहर के जाम में बॉलीवुड की अभिनेत्री करिश्मा कपूर को डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक जूझना पड़ा। हालांकि, आयोजन स्थल पर तय समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची करिश्मा कपूर ने नाराजगी नहीं जाहिर की। बल्कि, इंतजार कर रहे पत्रकारों से उन्होंने देरी से पहुंचने के कारण माफी मांगी।
विज्ञापन

यातायात माह में शहर में अराजक हो चुके यातायात को सुधारने की बजाय ट्रैफिक पुलिस का पूरा ध्यान सिर्फ जुर्माना वसूली पर है। पूरा जोर इस पर है कि ज्यादा से ज्यादा जुर्माना वसूला जाए कि प्रदेश में जिला पहले स्थान पर रहे। ट्रैफिक पुलिस की बेपरवाही, थानों की पुलिस की लापरवाही, जगह-जगह जारी खुदाई, अतिक्रमण और पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण रोजाना शहर में जाम लग रहा है। शनिवार को कमच्छा से रथयात्रा होते हुए सिगरा और मलदहिया तक घंटों जाम लगा रहा। कुछ ऐसी ही स्थित रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग, मंडुवाडीह चौराहा से मुड़ैला मार्ग, भिखारीपुर तिराहा, लंका स्थित मालवीय चौराहा, गोदौलिया से मैदागिन, नई सड़क, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा और भोजूबीर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाकों की भी रही। इस दौरान स्कूली वाहनों में सवार बच्चे और एंबुलेंस सवार मरीज खासा परेशान हुए लेकिन उनकी ओर ध्यान देने की फुरसत पुलिसकर्मियों के पास नहीं थी।
26 पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश
शहर के चौराहों और तिराहों पर यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद पुलिसकर्मी गायब हो जा रहे है। शनिवार को चेकिंग में दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर, 10 हेड कांस्टेबल और 10 कांस्टेबल गायब मिले। एसएसपी ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

यातायात कुप्रबंधन के खिलाफ थाने का घेराव किया
लंका के व्यापारियों ने शनिवार को लंका थाने का घेराव कर धरना किया। व्यापारियों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस मनमाने तरीके से प्रयोग कर यातायात व्यवस्था को दुरूह बनाती चली जा रही है। लंका में डिवाइडर के बीच आने-जाने की जगह बंद कर दी गई है। इसके चलते स्कूली बच्चों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने अपनी मांगों के बाबत इंस्पेक्टर लंका को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें