भगवद् जुक्कम नाटक का आज होगा मंचन
- राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से होगा आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी केंद्र की ओर से रविवार को बोधायन कृत भगवदज्जुकम नाटक का मंचन किया जाएगा। इसमें संस्थान के छात्र अपना प्रजेंटेशन देंगे। यह जानकारी केन्द्र के निदेशक राम बाली ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस नाटक का मंचन किया जा चुका है।