फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी कार्यालय पर शिक्षकों का धरना, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षकों ने गुरुवार को जेडी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सरकार द्वारा मांगों पर सुनवाई न होने पर नाराज शिक्षकों ने नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हुए धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, निदेशक आदि से अब तक कई बार वार्ता के बाद शासनादेश निर्गत न करना सरकार की उदासीनता का परिचायक है। 15 मार्च 2018 को मांगों पर शासन स्तर पर वार्ता में सहमति के बाद भी अमल नहीं किया गया, ऐसी दशा में संघर्ष का ऐलान करना पड़ा। कहा कि 23 सितंबर को इसी मुद्दे पर बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष संतसेवक सिंह, मंडलीय मंत्री शिवमूरत यादव, विवेक सिंह, रमेश सिंह, ज्वाला प्रसाद राय, विद्याधर पांडेय, सरोज सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिवंश सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें