फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में प्रतिबंधित थाली के साथ तीन पुजारियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में न्यास परिषद के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में तीन बाहरी लोग पुजारी की वेशभूषा में पूजा की थाल सजाकर श्रद्धालुओं का पूजन करा रहे थे। तीनों को पकड़ने के बाद उन पर मंदिर में अनाधिकृत रुप से पूजा कराने व व्यवसाय करने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया गया। निरीक्षण से परिसर में पूजा कराने वाले बाहरी लोगों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान वासुदेव, संजय झा और देवेंद्र झा को अवैध ढंग से पूजा कराते हुए पकड़ा। ये लोग प्रतिबंधित बड़ी थालियां सजाकर पूजन करा रहे थे। तीनों बाहरी लोगों को मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इनको निर्देश दिया गया है कि मंदिर में प्रतिबंधित सामानों का इस्तेमाल करते हुए दोबारा पकड़े जाएंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुजारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मंदिर में पूजा के दौरान प्लास्टिक की बाल्टी या लोटे का इस्तेमाल नहीं करें। मंदिर परिसर में थर्मोकोल के गिलास को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। न्यास परिषद की बैठक के दौरान बड़ी थाली और प्लास्टिक के लोटा व बाल्टी पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें