फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुर। पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि हर रोज शिक्षकों को 40 से 100 किमी की दूरी तय करना पड़ता है जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शासन आदेश का हवाला देते हुए जिले के भीतर पारस्परिक स्थानांतरण म्यूच्यूअल ट्रांसफर की मांग उठाई। मूल नियुक्ति के समय सभी पुरुष शिक्षकों को रोस्टर लगाकर विद्यालय आवंटित किए गए थे। जिसके कारण पुरुष शिक्षकों को अपने घर से 40 से 100 किमी दूरी पर विद्यालयों पर शिक्षा कार्य करने जाना पड़ता है। लंबी दूरी तय करने से मानसिक तनाव व सड़क दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। 19 अगस्त तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरा करने का आदेश दिया गया था। प्रदेश के कई अन्य जिलों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है लेकिन जौनपुर में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके चलते शिक्षकों में नाराजगी है। इस अवसर पर विनोद कुमार मौर्या, सर्वेश, राजेश यादव, संजय गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुशील सोनी, सत्यव्रत सिंह, मिथिलेश कुमार, अभय कुमार, रत्नाकर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें