फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया के लिए मानी थी मनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। जौनपुर सड़क हादसे में फ़ूलपुर थानाक्षेत्र के ठाकुर वीर के रहने वाले कमला पटेल की दो पुत्रियां काल के गाल में समा गई। मनौती पूरी होने के बाद दर्शन के लिए बड़ी बेटी सुशीला मुंबई से मायके आई थी। कड़ा मानिकपुर जाने को छोटी बहन भी तैयार हो गई। किसको पता था कि यह दोनों की घर से अंतिम विदाई होगी। शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

घऱ पर मौजूद कमला पटेल की पत्नी धनपत्ती देवी ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी सुशीला देवी ने अपनी लड़की खुशी (10) की मनौती मानी थी। उसके साथ जाने के लिए सबसे छोटी बहन शर्मिला भी जिद करने लगी। बाबतपुर से एक बस व एक बोलरो बुक हुई। परिजन बाबतपुर तक दोनों बेटियों को छोड़ने गए पर क्या पता था कि यह दोनों बेटियों की अंतिम विदाई होगी। कमला पटेल को दो लड़के व चार लड़कियों में सुशीला सबसे बड़ी थी। जबकि शर्मिला सबसे छोटी थी। घऱ पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें