फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह पत्र भेजने के बाद भी सेतु निगम की नहीं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के पूर्व सेतु निगम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को 15 पत्र भेजे थे। बावजूद इसके कैंट से लहरतारा मार्ग का रूट डायवर्ट नहीं किया गया। 2016 से 18 के बीच 15 पत्रों के जरिए आगाह किया गया था। बावजूद इसके सेतु निगम के पत्रों पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते बीम गिरी और हादसे में 15 लोगों की जान गई।
विज्ञापन

सेतु अभियंता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक तिवारी और डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीप्रकाश गुप्त ने सरकार से मांग की है कि चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। एसपी ट्रैफिक को सात पत्र, एडीएम सिटी को एक, कमिश्नर और लखनऊ को एक, सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक को दो रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को एक, संयुक्त विकास आयुक्त को एक, नगर आयुक्त को दो पत्र भेजकर सेतु निगम ने यातायात, नियंत्रित और डायवर्ट करने के लिए कहा था। इसके अलावा प्रतिलिपि डीएम को भेजी गई है। एसोसिएशन की मानें तो जब इतने पत्र भेजे गए तो फिर रूट डायवर्ट क्यों नहीं कराया गया। हादसे के बाद से वहां रूट डायवर्ट करा दिया गया है। जो व्यवस्था हादसे के बाद अपनाई गई वह व्यवस्था पहले क्यों नहीं अपनाई गई। इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें