फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। मंगला आरती के बाद मुख्यमंत्री गंगा घाट से बाबा दरबार तक पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इससे पहले रविवार को चंदौली से लौटने के बाद कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में भी दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन

लखनऊ से राजकीय विमान से मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर से चंदौली जाएंगे। चंदौली के बैकले ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर आएंगे और यहीं से चौबेपुर के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे। वहां से वापस सर्किट हाउस में कचहरी परिसर के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के संबन्ध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा घाट से जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन और रात्रि विश्राम के सूचना के बाद प्रशासनिक महकमें में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें