फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी राय जिला सहकारी फेडरेशन की निर्विरोध चेयरमैन बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को हंगामे के बीच हुआ। रागिनी राय फेडरेशन की निर्विरोध चेयरमैन चुनी गईं। उधर, चुनाव में पर्चा फाड़ने का आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी विभा मिश्रा और समर्थकों ने एडीएम सिटी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे से ज्यादा धरना देकर भाजपाइयों ने विरोध दर्ज कराया, हालांकि इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी। चुनाव की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड वाराणसी के चेयरमैन पद के चुनाव के लिए एडीएम सिटी कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के नेता जुट गए थे। सपा की ओर से रागिनी राय और भाजपा की ओर से विभा मिश्रा ने पर्चा लिया था। सपा प्रत्याशी रागिनी राय के पर्चा दाखिल करने के बाद अचानक भाजपाइयों ने कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी विभा मिश्रा और समर्थकों का आरोप था कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया। भाजपाइयों ने चुनाव को स्थगित करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी किया गया। एक ही नामांकन होने के चलते रागिनी राय को निर्विरोध चेयरमैन घोषित कर दिया गया। जीत का प्रमाण पत्र मिलने पर डायरेक्टरों ने रागिनी राय स्वागत कर जीत का जश्न मनाया। चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय रहे। सपा जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव का कहना है कि पर्चा फाड़ने की बात बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें