फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ, शक की सुई करीबियों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत कर्णघंटा में व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से 3400 ग्राम कच्चा सोना उड़ाए जाने के मामले में पुलिस की शक की सुई उनके करीबियों पर है। पुलिस के अनुसार कर्णघंटा क्षेत्र में साजिश रची गई। इसके बाद रेकी कर सटीक मुखबिरी के सहारे वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं, घटना की तफ्तीश में लगी क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की पांच टीमें रविवार की देर रात तक गोपाल के कारीगर संदीप सहित 20 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी थीं। साथ ही, शहर सहित आसपास के जिलों में ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। पुलिस टीमों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

वाराणसी के अलावा चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और बिहार के बक्सर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। बता दें कि कोतवाली थाना अंतर्गत दारानगर निवासी गोपाल सेठ कच्चा सोना शोधित करने का काम करते हैं। शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे के लगभग स्कूटी की डिकी में 80 लाख रुपये मूल्य का 3400 ग्राम सोना रखकर कारीगर संदीप के साथ गोपाल कर्णघंटा क्षेत्र स्थित अपने कारखाना पहुंचे। शटर वगैरह खोलने के बाद गोपाल वापस लौटे तो डिकी खुली थी और उसमें रखा सोना गायब था। सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि वारदात को अंजाम देने वाले डिस्कवर बाइक सवार तीन बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। इस बारे में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ, सुरागकशी और छापामारी जारी है। घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस टीमों के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें