फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने 10 साल के प्रमाण पत्र खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रमाणपत्र पर नौकरी करने वाले दर्जनों शिक्षकों की नौकरी पर खतरे की तलवार लटकनी शुरू हो गई है। इस मामले में अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। एसआईटी की तीन सदस्यीय टीम द्वारा दूसरे दिन संदिग्ध प्रमाण पत्रों की जांच और संबंधित लोगों के बयान लिए गए। आशंका जताई जा रही है कि पिछले दस सालों के प्रमाणपत्र फर्जी मिले तो सभी शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। इसमें 75 जिलों में तैनात शिक्षक शामिल हैं और अभी तक 18 जिलों के सत्यापन पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में दूसरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा। गुरुवार को एसआईटी की टीम ने दूसरे दिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों का बयान लिया। संदिग्ध डिग्रियों की जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम ने परीक्षा और गोपनीय विभाग के पिछले दस सालों के प्रमाण पत्रों व कागजातों का सत्यापन भी शुरू कर दिया है। फर्जीवाड़े के मामले में एसआईटी 2004 से 2014 तक जारी प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय पहुंची है।
एसआईटी का कहना है कि प्रदेश के 75 जिलों में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से जारी डिग्री के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी कर रहे हैं। इसमें संदिग्ध डिग्रियों की संख्या लगभग पांच हजार के आसपास है। अगर ये फर्जी प्रमाणित हो जाते हैं तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए इन प्रमाणपत्रों का दोबारा सत्यापन किया जा रहा है। सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई। उनसे प्राप्त अभिलेखों का परीक्षण किया गया है। अब विश्वविद्यालय से दोबारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें