फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। तीन जून को भदोही दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 101 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही कालीन नगरी में नवनिर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट का लोकार्पण भी करेंगे। इसके मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। कारपेट मार्ट में ही सीएम कालीन निर्यातकों, कारोबारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। गुरुवार को विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कार्पेट मार्ट पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक्सपो मार्ट पहुंचे विधायक और जिलाध्यक्ष ने आयोजन से जुड़ीं तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि मार्ट में कारपेट एक्सपो के आयोजन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है। तीन जून को इसका विधिवत लोकार्पण होने के बाद निर्यात प्रोत्साहन मंत्रालय इस दिशा में कदम उठाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जनपदवासियों को 101 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री को वरुणा और मोरवा की बदहाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। कहा कि दोनों नदियों में सीवर, नालों और कारखानों का दूषित पानी जाता है। इसके चलते इन नदियों की हालत बदतर हो गई है। यही नहीं, इन नदियों का पानी सीधे गंगा में मिलता है। इससे गंगा भी प्रदूषित होती है। इसलिए मुख्यमंत्री से नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। कहा कि शहर में युवाओं, व्यापारियों, निर्यातकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक अदद पार्क की कमी खटकती है। आशा जताई की इस कमी को मुख्यमंत्री पूरा करेंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश पांडेय, ओम सिंह, सचिन त्रिपाठी, सर्वेश पाल, अशोक पाठक, कामता चौरसिया आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें