फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलने से विवाहिता की मौत, छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। थाना क्षेत्र के इटवां गांव में रविवार की रात एक विवाहिता की जलने से मौत हो गई। विवाहिता की मां के तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इटवां गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी सुमन रविवार की शाम करीब सात बजे धू-धू कर जलने लगी। इससे गांव में खलबली मच गई। किसी तरह आग को बुझाया गया लेकिन तब तक वह नब्बे फीसदी तक जल गई थी। परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दिया कि अंगूठी, सिकड़ी और नकदी के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। रविवार को परिवार वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पुलिस ने पति राजेश समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। सुमन की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें