फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर समस्या को लोगों ने किया चक्काजाम0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जलकल की उदासीनता व लापरवाही को लेकर खजुरी पांडेयपुर के लोगों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया। कई महीनों से सीवर समस्या और नई सीवर डालने की मांग को लेकर व्यापारी नेता मनीष चौबे व खजूरी के पार्षद पति मयंक चौबे के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता दोपहर में सड़क पर बैठ गई। इससे खजूरी रोड पूरा जाम हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांडेयपुर में बैजू साव की गली व दूध सट्टी के पास कई महीनों से सीवर जाम होने की समस्या है। गन्दा पानी रोड पर जमा होने से आस पास के दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसकी शिकायत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से की गई। कई बार खजूरी की पार्षद प्रीति चौबे की ओर से लिखित व मौखिक देने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला। इसकी जानकारी मिलते ही कैंट और पांडेयपुर पुलिस चौकी के लोगों ने उनको हटाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के अधिाकारियों को बुलाने पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे जलकल के अधिशाषी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने एक हफ्ते में समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया इसके बाद जाम समाप्त किया गया।इस दोरान रोहित दुबे, राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, पिंटू सिंह, शैलेष सिंह, संजय त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें