फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में एक सीट के लिए 66 दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। 21 अप्रैल को सुबह सात बजे से परीक्षा शुरू होगी, जिसमें 5284 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रवेश परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंत्रणा की गई। परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा नवोदय के निरीक्षक तैनात होंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार एक हजार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई है। एक सीट के लिए 66 अभ्यर्थियों के बीच मारामारी होगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा की अस्सी सीटों के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। इस साल फरवरी के बजाए अप्रैल में यह परीक्षा कराई जा रही है। 21 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए दस केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ज्ञानपुर में जीआईसी, सेंट थामस स्कूल, सेंट थामस गोपीगंज, शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया, भदोही में ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, सुरियावां में सेवाश्रम इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज दुर्गागंज और डीघ में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल शामिल हैं। डीआईओएस कार्यालय में तैयारियों को लेकर संपन्न हुई बैठक में प्राचार्य केबीएस यादव ने कहा कि परीक्षा में 5284 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगी। सभी केंद्रो पर दो-दो केंद्र स्तरीय निरीक्षक लगाए जाएंगे। इस साल की परीक्षा में एक हजार अधिक परीक्षार्थी हिस्स लेंगे। एक सीट के लिए लगभग 66 बच्चों के बीच मुकाबला है। डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस मौके पर अमित आनंद, बीईओ अरविंद पांडेय, केडी पांडेय, जंगीलाल मौर्य, डॉ. मनजीत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र, शकील अहमद अंसारी, आलोक श्रीवास्तव, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, प्रवीण कुमार सिंह, मोहन राम, बीसी लाल, राजकुमार गुप्ता, सी के ओझा, एनएच अंसारी, मनजीत गुप्ता, संतोष बिंद, अनिल मिश्र, मेराजुल हक, अशोक यादव, विभाष भट्ट, डॉ. मंजू सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें