फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से आधे दाम पर मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम कार्यालय लहरतारा पर 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किया जा रहा है। हैदराबाद की एक फर्म सौर ऊर्जा फोटो वोल्टाइक प्रणाली संयंत्र लगा रही है। सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली को यह फर्म रेलवे बोर्ड को बेचेगी। जो मौजूदा पर यूनिट लागत की लगभग आधी होगी।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा संयंत्र को स्थापित करने पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च आएगा जिसे फर्म वहन करेगी। 25 वर्ष तक इससे रेलवे का अनुबंध है। यह फर्म प्रति यूनिट 4.77 रुपये के हिसाब से बिजली उपलब्ध कराएगी। जबकि उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड वर्तमान समय में 9.75 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उपलब्ध करा रही है। ऐसे में रेल का राजस्व बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें