फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व को सार्वभौमिक नैतिकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बौद्ध की तपोस्थली सारनाथ से कुलपति सम्मेलन में सार्वभौमिक नैतिकता का संदेश दिया गया। यहां आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में सार्वभौमिक नैतिकता को पाठ्यक्रम में शामिल करने की वकालत की गई। ताकि विद्यार्थियों के मूल्याें को सिंचित किया जा सके। अंतिम दिन भारतीय विश्वविद्यालय संघ की आम बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान में ‘नेशनल सेंटर फॉर यूनिवर्सल एथिक्स’ की स्थापना करने की प्रस्ताव रखा। ऐसा केंद्र जहां मानवीय व नैतिक मूल्यों पर शोध हो। शिक्षकों व विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन

केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान सारनाथ में आयोजित भारतीय विश्वविद्यालय संघ से 92वें अधिवेशन के समापन सत्र में अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नवांग समतेन ने कहा कि नैतिकता केवल धर्म का हिस्सा नहीं है। ये सही है कि नैतिक मान्यताएं किसी न किसी धर्म से जुड़ी हैं, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वह सार्वभौमिक नहीं हैं।
कहा कि सार्वभौमिक नैतिकता ही वो माध्यम है कि जिससे एक बेहतर समाज की स्थापना की जा सकती है। इसे शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में इस विषय को शामिल कर इसके तीन से चार क्रेडिट निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने इस प्रस्ताव पर खुशी जताई कि इस संस्थान में सार्वभौमिक नैतिकता की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय केंद्र स्थापित हो। संचालन महासचिव प्रो. फुरकान कमर ने किया। धन्यवाद ज्ञापन, संयोजन प्रो. देवराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें