वाराणसी। लघु उद्योग भारती शाखा वाराणसी की बैठक सोमवार को लहरतारा में प्रदेश सचिव आनंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें ईवे बिल की सीमा प्रदेश में दो लाख करने और कृषि यंत्रों में जीएसटी से राहत के मुद्दे पर चर्चा हुई।
इस मौके पर राजेश सिंह, अजीत सिंह, राम सेवक, दिनेश्र गुप्ता, ज्ञानेश्वर द्विवेदी, नीरज, राजेंद्र सिंह समेत कई व्यापारियों ने अपने विचार रखे। प्रदेश सचिव ने कहा कि मांगों को पीएमओ तक पहुंचाया जाएगा। इसमें तय हुआ कि जीएसटी से राहत के लिए प्रतिनिधिमंडल जीएसटी काउंसिल में मुलाकात करने लिए दिल्ली जाएगा। इसके साथ 21 व 22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर समिट में सहभागिता भी करेगा।