वाराणसी। ओलंपियन विवेक सिंह स्मृति अखिल भारतीय हॉकी लीग प्रतियोगिता के शुक्रवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में बनारस हॉस्टल ने केडी सिंह बाबू सोसाइटी लखनऊ को 2-2 की बराबरी पर रोका। वहीं, दूसरे मुकाबले में मालवीय बीएचयू ने अटगांवा को 3-2 से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल के एस्ट्रोटर्फ पर खेले गए उद्घाटन मुकाबले में केडी सिंह बाबू सोसाइटी की ओर से 29वें मिनट में पहला गोल आमिर खान और 35 वें मिनट में दीपक ने दूसरा गोल किया। जवाब में बनारस हॉस्टल की ओर से आशीष और विकास सोनी ने गोल दागकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। दूसरे मुकाबले में मालवीय बीएचयू ने शानदार खेल दिखाते हुए अटगांवा को दो के मुकाबले तीन गोल से शिकस्त दी। मालवीय बीएचयू की ओर से दो गोल सनी और एक गोल प्रदुमभन ने किया। अटगांवा की ओर से आकाश चौहान और शिवपूजन यादव ने गोल किया। मैच से पहले मुख्य अतिथि ओलंपियन मो. सैय्यद अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच निर्णायक शशिकांत सिंह, संदीप चौधरी, आशीष ठाकुर, आनंद पाठक, सुधीर सिंह और घनश्याम चोटी वाले रहे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रमाशंकर यादव, गौरी शंकर, रामललित सिंह, ललित उपाध्याय आदि मौजूद थे।
आज के मुकाबले
सैफई हास्टल बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ
लखनऊ हॅास्टल बनाम बांबे साई