फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार एकड़ में बनेगा एयर कार्गो

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। मछली शहर के सांसद रामचरित्र निषाद ने कहा कि जिस तरह किसानों के साथ प्रदेश सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग ने रुचि दिखाई है उससे स्पष्ट है कि जल्द ही पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार एकड़ में एयर कार्गो बनेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्रक भी दिया जा चुका है। बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट का भी जल्द विस्तार होगा। ऐसा होने से लोगों को रोजगार मुहैया होंगे और विकास के द्वार खुलेंगे। वह रविवार को बाबतपुुर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर क्षेत्र की सभी सड़कें दुरुस्त कर ली जाएंगी। सभी घरों में बिजली और शौचालय होंगे। कानून व्यवस्था पर कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण और आईजी दीपक रतन की तारीफ करते हुए कहा कि अभी इसमें और सुधार की जरूरत है। दोनों अधिकारी इस कमी को दूर कर देंगे। पूर्व में एयरपोर्ट समेत क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर बनने वाले अत्याधुनिक शौचालय की घोषणा के एक साल बाद भी न बनने पर कहा कि इसमें डीएम का आपेक्षिक सहयोग न मिलने से नहीं बन पा रहा है। सांसद ने कहा कि बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में वाराणसी-जौनपुर फोर लेन सड़क भी बाबतपुर के पास जद में आएगी। इससे कई गांव भी प्रभावित होंगे। इस योजना पर केंद्र में तेजी से काम चल रहा है। आने वाले समय में यह काम धरातल पर दिखेगा। इसी दौरान एयर कार्गो के बाबत किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला और एयर कार्गो में हो रही प्रगति के बाबत जानकारी लेने के साथ सांसद को किसानों के साथ खड़े होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि विजयचन्द पटेल ,मीडिया प्रभारी अभिषेक राजपूत, प्रमोद सिंह, संजय सिंह, घनश्याम सिंह, मुन्ना सिंह, गोपी त्रिपाठी, अमरीश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें