वाराणसी। बनारस के बुनकर की लड़की नुशरत जहां को लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित यूपी दिवस में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ से 50000 रुपया मुद्रा लोन का प्रमाण पत्र बुधवार को मिला। यह सम्मान पाने वाली वह पूर्वांचल की एक मात्र माहिला हैैं।
नुशरत जहां, बनारस के कोटवा गांव के रहने वाली हैं और अपने परिवार का करघे पर सहयोग करने के अलावा बुनकर परिवारों की महिलाओं का 32 स्वयं सहायता समूह भी चलाने में सहयोग करती हैं। अपने गांव के अलावा लोहता, संजोई, मांगलपुर, हरपालपुरए धन्नीपुर में अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं। बनारसी शिल्पियों और बुनकरों के लिए एक और गर्व की बात यह है कि नाबार्ड के सहयोग से लगाई गई प्रदर्शनी में जीआई उत्पादों का बोलबाला है। वहां, आठ जीआई पंजीकृत उत्पादाें के साथ ही संभावित नौ जीआई शिल्प को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में शिरकत करने गए जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने यह काशी और यहां के शिल्पियों के लिए गर्व की बात है।