फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1976 से अब तक के दस्तावेजों को सहेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम में खराब हो रहे दस्तावेजों को अब सहेजने की तैयारी है। रिकार्ड रूम में रखे 1976 से लेकर अब तक के सभी रिकार्ड को ऑनलाइन किया जाएगा। इसमें दाखिल खारिज से लेकर खतौनी एवं नगर निगम की खुद की जमीनों एवं अन्य दस्तावेज होंगे। इसके लिए फाइलों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, करीब 42 साल से नगर निगम में रखे रिकार्ड को दीमक खा रहे है या फिर रख-रखाव के अभाव में नष्ट हो रहे है। इसी का फायदा उठाकर भूमाफिया और भवन स्वामी नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में हेरफेर भी करते हैं। निगम की कई एकड़ जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है मगर निगम के पास ज्यादातर के रिकार्ड गायब हो गए है। जो रिकार्ड बचे हैं उसे ऑनलाइन किया जाएगा। ताकि आगे कोई कागजों में हेराफेरी करता है तो उसे पकड़ा जा सके। निगम के कई कुंडों-तालाबों को पाट दिया गया। माफिया कब्जा कर लिए लेकिन निगम प्रशासन अपनी जमीन होते हुए भी उस पर कब्जा नहीं ले सका। जो दस्तावेज मौजूद है उन्हें ऑनलाइन करने केसाथ ही निगम प्रशासन उन जमीनों का रिकार्ड खंगाल रहा है जिस पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने विभागवार दस्तावेजों को ठीक कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जल्द ऑनलाइन काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें