फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी अपनाएं, भारत को विश्व गुरु बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा। कहा, दीपावली पर इतनी खरीदारी स्वदेशी वस्तुओं की इतनी खरीदारी करिए कि सामान कारीगरों और शिल्पियों के के घर-परिवार भी दिवाली की खुशियां मनाई जाएं। मौर्य रविवार को सांस्कृतिक संकुल चौका घाट में स्वदेशी मेले का उद्घाटन करने आए थे। दस दिवसीय मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के बाद से ही मेक इन इंडिया के जरिए गरीबों को बड़े स्तर पर बाजार मुहैया कराया है। विश्व व्यापार में स्वदेशी उत्पादों को बाबा रामदेव ने काफी ऊंचाईयां दी है। अन्य संस्थाएं और लोग भी स्वदेशी के लिए काम कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल ने कहा कि कुम्हार के घर का दीया जलाएं। चीनी झालरों का कम से कम इस्तेमाल करें। इस मौके पर मंच के पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रांत प्रचार प्रमुख अवनींद्र कुमार, सुरेश सिंह, राज्यमंत्री अनिल राजभर, विधायक रवींद्र जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जयनाथ मिश्र, नागेंद्र रघुवंशी, पूर्व महापौर कौशलेंद्र सिंह, राकेश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें