फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सुधार की युवाओं ने राह बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। युवा संसद में मंगलवार को नारी सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को शिक्षा और रोजगार में आरक्षण देने की पैरवी की गई तो तीन तलाक और बहु विवाह को अवैध घोषित करने की पुरजोर मांग उठाई गई। इसके अलावा युवाओं ने चुनाव प्रक्रिया में सुधार पर जोर देते हुए इसके उपाय भी बताए।
विज्ञापन

द इमर्जिंग युवा सोसाइटी की ओर से संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में आयोजित युवा पॉलिसी समिट : युवा संसद में अंतिम दिन युवा संसद में अंतिम दिन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर युवाओं ने अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखा। इसमें तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह को अवैध घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिला आरक्षण देने की पैरवी की गई। वहीं, ‘रेड लाइट एरिया बिल-2017’ को युवा संसद ने पास कर दिया। इसके तहत तय किया गया कि प्रॉस्टीट्यूट का नाम बदलकर सेक्स वर्कर रखा जाए। उन्हें विशेष आई कार्ड उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे मंजूरी दे दी गई। साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुद्दे भी उठाए गए। अखिल भारतीय सर्वदलीय बैठक में युवाओं ने प्रस्ताव रखा कि कि लोक सभा चुनाव 16 राज्यों में एक साथ हों और ढाई वर्ष के अंतराल पर दूसरे 14 राज्यों में चुनाव कराए जाएं। साथ ही युवाओं ने कहा कि एक समिति का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष, राष्ट्रपति, चुनाव आयोग, नीति आयोग के प्रतिनिधि रहें। यह समिति संसद में निर्वाचन और चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए सुझाव पेश करे। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुयश अग्रवाल ने किया। स्कूल के सचिव राहुल सिंह ने सभी धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें