सकलडीहा। विद्युत कटौती कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने आये लेकिन दोपहर दो बजे तक बिजली बिल जमा नही हो सका। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एसडीओ और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नियमित व्यवस्था शुरू कराने की मांग किया।
उपकेंद्र पर हर महीने के 5 से 15 तक बिजली बिल जमा किया जाता है। पिछले माह से बिजली बिल का भुगतान आनलाइन शुरू हो गया है। लेकिन बिजली न रहने से घंटों कार्य बाधित रहता है। सोमवार को सात बजे से उपकेंद्र पर लंबी लाइन लगी थी। नौ बजे विद्युत आपूर्ति बंद होने पर कर्मचारी उठकर चले गए। दोपहर दो बजे तक लाइन में लगे उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा न होने पर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ भड़क गये। और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बाबत एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बिजली न रहने के कारण आनलाइन भुगतान नही हो पा रहा है। शीध्र ही व्यवस्था ठीक करा दी जाएगी । इस मौके पर विरोध जताने वाले भुनेश्वर पांडेय, श्यामलाल, कमल कुमार, सुनील, इंद्रजीत, मुन्नी लाल, मनोज चौहान, राहुल, सुखा देवी आदि मौजूद रहे।