फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से प्रयाग तक अब हेलीकॉप्टर से गंगा दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी में अब सैलानी हवाई सैर कर सकेंगे। हेलीकॉप्टर से गंगा दर्शन की योजना को मूर्त रूप देने के लिए एरियल सर्वे कराया गया है। हेली गंगा दर्शन योजना के तहत काशी से तीर्थराज प्रयाग यह सेवा सुलभ होगी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि काशी में उत्तरवाहिनी गंगा से लेकर प्रयाग में संगम तक के दर्शन की योजना जल्द मूर्त रूप ले लेगी।
विज्ञापन

विश्व पर्यटन के मानचित्र पर आस्था का केंद्र बनी काशी से लेकर संगम नगरी तक हेली प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस दर्शन यात्रा को खास बनाने जा रही है। काशी में पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से गंगा घाटों का नजारा ले सकेंगे। अस्सी से दशाश्वमेध-राजघाट होते हुए संगम की सैर कराई जाएगी। यूपी पर्यटन मंत्रालय ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है। जल्द ही यह योजना सतह पर आ जाएगी हेली काशी दर्शन और संगम दर्शन के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इसके लिए सारनाथ के हेलीपैड का इस्तेमाल किया जाएगा। बीएचयू के हेलीपैड से भी इस योजना का संचालन कराने के लिए पर्यटन विभाग प्रयासरत है। देश -दुनिया से आने वाले पर्यटकों को एक साथ गंगा के घाटों से लेकर प्रयाग में संगम तक का दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए पवन हंस हैलिकॉप्टर्स लिमिटेड से बात कर ली गई है। जिलाधिकारी योगेश्वर राम ने बताया कि पवनहंस हेलिकाप्टर्स लि. से बात हो रही है। अगले तीन -चार दिनों में इस योजना को गति मिल जाएगी। सारनाथ के हेलीपैड से हेलीकाप्टर गंगा तटों से लेकर प्रयाग तक उड़ान भरेंगे।

बीएचयू के हेलीपैड से नहीं उड़ सकेंगे पवनहंस के हेलीकाप्टर्स
वाराणसी। काशी से प्रयाग तक हवाई दर्शन के लिए हेलीकाप्टर से सैर कराने की योजना को साकार करने के लिए पर्यटन मंत्रालय बीएचयू के हेलीपैड का इस्तेमाल करने के प्रयासों पर पानी फिर सकता है। इस हेली काशी-प्रयाग दर्शन योजना के लिए बीएचयू के हेलीपैड देने से कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि महामना की तपस्थली सैरगाह नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार का केंद्र है। यहां से किसी कंपनी के हेलीकॉप्टर से सैर-सपाटे की योजना को वह सहमति नहीं दे सकते। वीसी ने पहले भी इस योजना के प्रति अपनी असहमति जताई थी। उधर, डीएम ने भी कहा कि बीएचयू के हेलीपैड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें